
आगामी 11 व 12 अप्रैल को आयोजित होने वाले भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अधिवेशन में शामिल होंगे देशभर के मजदूर संघ
मुंगेर/जमालपुर: आगामी 11 व 12 अप्रैल को आयोजित होने वाले भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अधिवेशन में शामिल होंगे देशभर के मजदूर संघ
पूर्व रेलवे कर्मचारी संघ शाखा,जमालपुर की ओर से स्थानीय अल्बर्ट रोड स्थित कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता भारतीय रेल मजदूर संघ के वित्त सचिव भानु प्रताप पाठक ने किया।
बैठक में जोनल संगठन मंत्री हरेराम महाराज ने जमालपुर रेल कारखाना में पदस्थापित रेलकर्मचारी देवशंकर सिंह को पूर्व रेल कर्मचारी संघ की सदस्यता दिलाई।वहीं महाप्रबंधक के आगमन को देखते हुए उन्हें दिए जाने वाले मेमोरेंडम पर बैठक में विचार विमर्श किया गया।बैठक में सभी सदस्यों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व रेलवे कर्मचारी संघ के संगठन मंत्री हरेराम महाराज ने कहा की देश की आन-बान-शान रखने वाले राष्ट्रीय ध्वज को रेल कारखाना,रेलवे स्टेशन परिसर में,ग्राउंड में लगाना अनिवार्य है।जो आज तक नहीं हो पाया है।शाखा सचिव विष्णु शर्मा ने कहा की जमालपुर रेल अस्पताल जो पूरे ईस्टर्न रेलवे में एक स्थान रखता है।उस अस्पताल की विधि व्यवस्था काफी क्षुब्ध है।जिसमें अविलंब सुधार की आवश्यकता है।
बैठक में उपस्थित अन्य सदस्यों ने भी अपने-अपने विचारप्रकट किए।बैठक के अंत मे सर्वसम्मति निर्णय लिया गया कि उपर्युक्त समस्याओं के समाधान हेतु।रेलवे महाप्रबंधक के जमालपुर आगमन पर स्थानीय समस्याओं सहित अन्य मुद्दों पर मेमोरेंडम सौंपा जाएगा।