
एमसीईए ,नालंदा के बैनर तले जननायक कर्पूरी जी की पुण्यतिथि मनाई गई।
एमसीईए ,नालंदा के बैनर तले जननायक कर्पूरी जी की पुण्यतिथि मनाई गई।
नालंदा सेअमित कुमार सविता की रिपोर्ट।
बिहारशरीफ (नालंदा) : स्थानीय बिहारशरीफ के श्री हिंदी पुस्तकालय सोहसराय में महापद्मनंद कम्युनिटी एजुकेटेड एसोसिएशन (नालन्दा) के बैनर तले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व महान स्वतंत्रता सेनानी जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि मनाई गई। मौके पर पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ. हरिशचंद्र प्रियदर्शी ने कर्पूरी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुये कहा कि कर्पूरी ठाकुर समाजवादी व परिवर्तनकारी नेता थे।मौके पर उपस्थित बुद्धिजीवियों एवम समाजसेवियों ने कर्पूरी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम का संचालन एम.सी.ई.ए के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक कुमार ने किया।
पुण्यतिथि को संबोधित करते हुए युवा समाजसेवी रविरंजन कुमार ने कहा कि गरीबों पिछड़ो के उद्धारक कर्पूरी ठाकुर एक राजनीतिक योद्धा थे जिसने अपमान का घूंट पीकर समाजवादी बदलाव की इबारत लिखी। कर्पूरी ठाकुर कभी एक जाति, समुदाय के नेता नहीं रहे, वो सर्वजन के नेता थे। पक्ष,विपक्ष से जुड़े सभी लोग उनका सम्मान करते थे।पुस्तकालय सहायक
साधना कुमारी ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर ने हमेशा गरीबो व अभिबंचितों के लिए लड़ाई लड़ा। उन्होंने शिक्षा को आम लोगो तक पहुचा कर समाज मे बदलाव लाने का काम किया ।
मौके पर एम.सी.ई.ए के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर आम आदमी के नेता थे।उनका जीवन हमेशा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए समर्पित रहा। कर्पूरी जी कठिन परीश्रम के बल पर ही मुख्यमंत्री बने थे।
मौके पर समाजसेवी अमित कुमार सविता ने कहा कि असल मायने में कर्पूरी ठाकुर ने गरीबों और वंचितों के लिए कार्य किया। उन्होंने जननायक कर्पूरी ठाकुर के व्यक्तित्व एवं कर्तृत्व पर प्रकाश डालते हुए भारत रत्न की उपाधि से अलंकृत करने की मांग की।
मौके पर डॉ. राजीव कुमार ने भी कर्पूरी जी के जीवनी पर प्रकाश डाला।