ऑटो पलटा, एक छात्रा गंभीर
नालन्दा (बिहार)हरनौत- थाना क्षेत्र के किचनी गांव के निकट एनएच30ए पर अलीनगर की ओर से आ रहा ऑटो पलट गया। घटना में चार छात्राओं सहित पांच लोग घायल हो गये। स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी को हरनौत अस्पताल पहुंचाया गया। वहां अलीनगर निवासी विजय राम की पुत्री किरण को बेहतर इलाज के लिए विम्स रेफर किया गया। शेष को यहीं से छुट्टी दे दी गई। घटना का कारण ड्राइवर की लापरवाही बताई जाती है। वह घटना के बाद भाग गया।
जानकारों के अनुसार किरण के साथ अलीनगर के ही जीतेंद्र कुमार की पुत्री अर्चना, उदय राम की पुत्री सोनाली, रामाश्रय पासवान की पुत्री रागिनी और शत्रुघ्न राम गांव से हरनौत बाजार आ रहे थे। किशोरियां क्लास करने के लिए आ रही थीं।
इसी दरम्यान मनचले ड्राइवर की लापरवाही से ऑटो अनियंत्रित हो गयी।
रिपोर्ट – गौरी शंकर प्रसाद
Live Cricket
Live Share Market