उपज बढ़ी पर घटा दिया खरीद का समय
नालन्दा (बिहार)हरनौत- राज्य में धान खरीद की निर्धारित समयावधि 31 मार्च की जगह घटाकर 31 जनवरी करने पर पैक्स अध्यक्ष के साथ किसानों में भी नाराजगी है।
लोहरा पैक्स अध्यक्ष विजय कृष्ण ने सरकार के इस फरमान को तानाशाही बताया है। कहा कि पिछले वर्ष धान की उपज करीब दोगुनी हुई है। इस वजह से धान खरीद की समयावधि बढ़ाकर 30 अप्रैल करनी चाहिए थी। पर, उल्टे घटाकर 31जनवरी कर दी गई है। यह बिल्कुल गलत और किसानों के साथ नाइंसाफी है। पहले तो किसान फागुन तक धान का अनाज निकालने का काम करते थे। इस वर्ष उपज अच्छी होने से इसमें भी देर होगी।
रिपोर्ट – गौरी शंकर प्रसाद
Live Cricket
Live Share Market