
मुंगेर जिला जदयू सेवा दल के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ने अपने पद से इस्तीफा दिया
मुंगेर।जिला जदयू सेवा दल के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सह भागलपुर प्रभारी आदेश आनंद ने अपने दो दर्जन कार्यकर्ताओं के साथ आज अपने सभी पदों सहित पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।उक्त जानकारी आदेश आनंद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी।
प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से उन्होंने कहा कि मुंगेर जदयू पार्टी अपनी कर्तव्यनिष्ठा,जात-पात की पराकाष्ठा को पार कर देने वाले पूर्व मंत्री और जिलाध्यक्ष जदयू पार्टी के विचारों और संविधान से भटक चुकी है।उन्होंने कहा पिछले 5 वर्षों से ईमानदारीपूर्वक पार्टी सेवा की।अब पार्टी में रहना मुश्किल हो गया है।इसलिए अपने युवा साथियों के साथ पार्टी के सभी पदों से त्यागपत्र दे रहा हूँ।
मौके पर विजय ताँती,दीनबंधु सिंह,सरयुग ताँती,जलेश्वर रजक,मुकेश ताँती,राकेश,पंकज ठाकुर,चाँद सिंह,देवेंद्र सिंह,सुमित कुमार दास,किशोर पासवान,टुनटुन चौधरी,राजू ताँती सहित अन्य मौजूद थे।