
मुंगेर: डीएम रचना पाटिल के साथ एसपी मानवजाति सिंह ढिल्लो ने धरहरा के छठ घाटों का किया निरीक्षण
मुंगेर: डीएम रचना पाटिल के साथ एसपी मानवजाति सिंह ढिल्लो ने धरहरा के छठ घाटों का किया निरीक्षण
वरिष्ठ पत्रकार डॉ शशि कांत सुमन।
मुंगेर: गुरुवार को डीएम रचना पाटिल,एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने धरहरा प्रखंड के नक्सल प्रभावित इटवा,शिव तालाब महरना, शिवकुंड, हेमजापुर गंगा घाटों सहित विभिन्न संवेदनशील छठ घाटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में डीएम रचना पाटिल ने संवेदनशील घाटों पर गोताखोरों को तैनात रखने का निर्देश दिया।इसके साथ ही कोविड-19 से बचाव को लेकर भी लोगों से एहतियात बरतने का अपील की। उन्होंने सीओ पुजा कुमारी व प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ प्रभात रंजन को गंगा घाटों के साथ ही संवेदनशील घाटों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया।
एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि सभी घाटों पर सुरक्षा बल तैनात रहेंगे।उन्होंने थानाध्यक्ष को श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर पर्याप्त सुरक्षाबल तैनात करने का निर्देश दिया। मौके पर एसडीपीओ नंदजी प्रसाद, धरहरा थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह, धरहरा-महरना मुखिया प्रतिनिधि भवेश कुमार, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि राजा यादव सहित सशस्त्र बल उपस्थित थे।